मानसून सत्र के शुरू होते ही पहले दिन विपक्षी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूर कर लिया था। इस पर चर्चा शुक्रवार को यानी कल हुई। अविश्वास प्रस्ताव के बहाने जहां विपक्ष ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए, वहीं सरकार ने अपनी सफलताएं गिनाईं। बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव के बहाने चुनावी राज्यों को भी साधने की कोशिश की।
लोकसभा में राहुल गांधी पहले तो उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पार्टी को खूब खरी खोटी सुनाई, फिर उसके बाद जो किया उसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अपने भाषण को पूरा करने के तुरंत बाद राहुल गांधी अचानक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। जिस पर न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि, पूरा देश भी हैरान रह गया।
पहले तो उनकी इस हरकत को खुद पीएम भी नहीं समझ पाएं। फिर जब राहुल मोदी को गले लगा कर वापस जाने लगे तो पीएम वे उन्हें वापस बुलाया गले लगाया और राहुल की पीठ भी थपथपाई। वहीं, राहुल के मिजाज को अब बॉलीवुड में भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनकी इस रवैये पर राजकुमार राव, विशाल दादानी और श्रुति सेठ समेत कई बॉलीवुड हस्तियां ने भी तरह-तरह के राय दिए हैं।
अभिनेत्री श्रुति सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, सभी को गले लगाओ।
इन्ही के बीच संगीतकार विशाल दादानी ने भी अपने ट्विटर हैंडल में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “गले लगाने के बारे में क्या बचपन है? ये वास्तव में मीठा था। negative और churlish होने के बजाय बीजेपी को इसे स्वीकार करना चाहिए और प्यार से वापस भी करना चाहिए।
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज गले लगने का ऑफिशियल दिन है।
दूसरी तरफ अभिनेता रणवीर शौरी का मानना है कि, संसद में नाटकीय स्थान नहीं है। उन्होंने लिखा, “ये गले लगना साल 2014 में लोकपाल विधेयक को खत्म करने की याद दिलाता है। थियेट्रिक्स में संसद में कोई जगह नहीं है।” वहीं, इससे पहले कुछ इसी तरह की घटना बॉलीवुड में भी हुई थी। सलमान खान की बहन अर्पिता खान के मेंहंदी फंक्शन में शाहरूख खान ने अचानक से सलमान खान को गले लगाकर सबकों चौंका दिया था। बता दें कि, दोनों को एक दूसरे का सबसे बड़ा दुश्मन भी माना जाता है।