Entertainment

परिणीति को प्रियंका के नाम से बुला रहा था ये एक्टर, एक्ट्रेस बोलीं- Shut Up…

साभार - इंटरनेट

शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति और एक्टर अर्जुन ने डिजाइनर शांतनु एंड निखिल के लिए रैम्प वॉक किया। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में बेहद शानदार लग रहे थे। परिणीति और अर्जुन सिर्फ को-स्टार्स नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। अक्सर दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए वीडियो जारी करते रहते हैं।

Prince & Princess pheels❤️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoorfcx) on

इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया कि, जिसमें परिणीति के पीछे चल रहे अर्जुन कपूर उन्हें प्रियंका चोपड़ा के नाम से बुला रहे हैं। खुद के नाम की जगह कजिन सिस्टर प्रियंका का नाम सुनकर, परिणीति उन्हें शानदार रिएक्शन देना बिल्कुल नहीं भूलती हैं।

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति चोपड़ा के साथ मस्ती करते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें एक्टर उन्हें प्रियंका चोपड़ा बुला रहे हैं। अपने नाम की जगह बड़ी बहन का नाम सुन परिणीति पहले शरमा जाती हैं। फिर ‘शट अप’ कह कर अर्जुन की बोलती बंद कर देती हैं।

इवेंट के दौरान अर्जुन और परिणीति मस्ती भरे अंदाज में नजर आएं। एक अन्य वीडियो में अर्जुन शायरी करते हुए परिणीति का मजाक उड़ा रहे हैं।

बता दें, अर्जुन और परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ के जरिए की थी। 6 साल बाद जोड़ी दोबारा स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी। जोड़ी जल्द ही विपुल शाह की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में नजर आएगी। यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल होगा।

=>
=>
loading...