सचिन रमेश तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् 2008 में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सचिन तेंदुलकर को एक बेटा और एक बेटी है, बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर और बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है।
सचिन की बेटी सारा की खूबसूरती की चर्चा अक्सर होते रहती है, हालांकि सुपरस्टार की बेटी होने के बाद भी वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
कई बार ये अवफाह भी उड़ चुकी है कि सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन सचिन ने इसे भी सिरे से खारिज कर दिया था।
सारा की उम्र अभी 21 साल की है और वो हमेशा ग्लैमरस लुक में रहने की वजह से चर्चा में बनी रहती है।
सारा तेंदुलकर और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से उसके अफेयर की ख़बरें भी उड़ती रही है।
सचिन के क्रिकेट से संन्यास पर हुई फेयरवेल और 2010 में मुंबई इंडियन्स को आईपीएल जीतने के बाद भी मैदान पर नजर आई थीं।
सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ भी एक फोटो काफी वायरल हुई थी।