Entertainment

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अब ऐसी दिखती हैं, पहचानना हुआ मुश्किल

मुंबई। साल 2005 से लेकर साल 2010 तक अगर बालीवुड में कोई चेहरा छाया रहा तो वो थीं तब की मशहूर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता। तनुश्री ने 2005 में ‘आशिक बनाया आपने’ से डेब्यू किया और 2010 में ‘अपार्टमेंट’ के बाद से ही बॉलीवुड से दूरी बना ली। रविवार को जब वो 2 साल बाद मुंबई लौट कर आईं तो अब उनके बदले-बदले लुक के चलते उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।

एक समय पर बॉलीवुड की बोल्ड और फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार तनुश्री का वजन अब काफी बढ़ गया है। लेकिन बढ़े हुए वज़न के बावजूद आज भी वो खूबसूरत लगती हैं। तनुश्री दत्ता एयरपोर्ट पर ब्लू शर्ट और ब्लैक जेगिंग्स में नज़र आईं। जैसे ही मीडिया के बेतरतीब कैमरे उनकी तरफ मुड़े उनकी मुस्कान तो देखते ही बन रही थी।

खबरों की माने तो बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद उनका आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ गया था। उन्होंने शहर तक छोड़ दिया और वे कोयंबटूर में एक आश्रम में रहने लगीं थी जहां उनका लाइफस्टाइल एकदम ही बदल गया।

बाद में वो लद्दाख चली गईं जहां से उनकी जिंदगी की नई शुरूआत हुई। फिर वो अमेरिका में रहने लगी। रविवार को वो 2 साल बाद भारत लौटी हैं। वो मुंबई इतना कम आती हैं कि वो पिछले साल नवंबर में अपनी बहन इशिता दत्ता की शादी में भी नहीं आई थीं। बॉलीवुड में तनुश्री बोल्ड अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वे हिंदी फिल्मों से लेकर तमिल फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH