Kargil Vijay Diwas

कारगिल विजय दिवस: वो फ़िल्में जो कारगिल युद्ध की सच्ची तस्वीरें पेश करती हैं

कारगिल

मुंबई। 26 जुलाई का दिन हमारे देश के लिए सबसे गौरवान्वित दिनों में से एक हैं। इस दिन हमारी सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को हराकर फतह पाई थी। इस दिन को 18 साल पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर आपको  बतातें है बड़े पर्दे की उन फिल्मों के बारे में जिसे देख आपको उस युद्ध की याद आएगी।

LOC कारगिल (2003)

कारगिल

 

यह फिल्म भारत और पकिस्तान के बीच हुए कारगिल वॉर पर बनी है। फिल्म भारतीय सैनिकों के बलिदान और बहादुरी की कहानी को बयां करती है। यह फिल्म हर हिन्दुस्तानी के दिल में देश भक्ति को सौ गुना बढ़ा देती है।

लक्ष्य (2004)

कारगिल

2004 में बनी लक्ष्य फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म है। इसके अभिनेता रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी है। रितिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व (प्रारंभ में 12 सदस्य और बाद में 6) कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।

टैंगो चार्ली (2005)

कारगिल

वर्ष 2005 में बनी ये फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित है। जिसका लेखन एवं निर्देशन मणि शंकर  ने किया है। फिल्म में अजय देवगन,बॉबी देवल मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म भी कारगिल युद्ध में देश के सैनिको की शहादत को दर्शाती हैं।

धूप (2003)

कारगिल

यह फिल्म भारतीय सेना के 17 जाट रेजिमेंट के एमवीसी माननीय कैप्टन अनुज नायर की मृत्यु के आस-पास की घटनाओं पर आधारित है, जो 5 जुलाई 1999 को टाइगर हिल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के सैनिकों के खिलाफ अभियान में शहीद हुए थे। फिल्म में की कहानी नायर परिवार के जीवन में हुई वास्तविक घटनाओं को दर्शाया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique