Entertainment

इश्क में इस कदर डूबीं प्रियंका चोपड़ा, कर लिया ‘भारत’ छोड़ने का फैसला!

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड  की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। प्रियंका  को कई बार सार्वजनिक रुप से निक जोनास के साथ देखा गया था जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। प्रियंका एक बार फिर चर्चा में हैं।

प्रियंका चोपड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने अब सलमान खान की  फिल्म ‘भारत’ से खुद को अलग करने का फैसला किया है। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खबर साझा करते हुए कहा कि ऐन मौके पर फिल्म छोड़ने की वजह कुछ खास है। जफर ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की।

प्रियंका चोपड़ा

उन्होंने ट्वीट कर कहा, हां प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत खास है, उन्होंने हमें ऐन मौके पर इसे छोड़ने के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। ‘भारत’ की टीम की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका की जगह फिल्म में किसी और अभिनेत्री को लिए जाने के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो गई है। बता दें कि ‘भारत’ 2019 की ईद पर रिलीज होगी। इसकी शूटिंग पंजाब और दिल्ली के अलावा अब्बू धाबी और स्पेन में होगी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique