Entertainment

प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने पर भड़के सलमान के पिता, कही ऐसी बात कि निक को आ सकता है गुस्सा!

प्रियंका

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग मूवी ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग होने से पहले ही प्रियंका ने ये फिल्म छोड़ दी। अब सलमान खान के पिता सलीम खान इस बात को लेकर भड़क गए हैं ।

प्रियंका

क्या कहा सलीम खान ने?

प्रियंका

सलीम खान ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हुआ, बहुत लोग हैं इंडस्ट्री में, जल्द कोई और कास्ट होगा। बता दें, प्रियंका का नाम पूरे जोर शोर से मीडिया जगत में आ चुका था और लोग इस बात को जान चुके थे कि वह लंबे वक्त बाद सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। लेकिन उनके प्रोजेक्ट छोड़ने से सभी हैरान हैं।

कोई भी आ जाएगा  उसकी जगह पर, बहुत सारे लोग हैं

प्रियंका

प्रियंका के अचानक फैसला लेने पर सलीम खान ने कहा, “नहीं ये अचानक नहीं है। मैं फिर से कहूंगा कि इस तरह की चीजें होती हैं। कभी ये डेट की इशू की वजह से होता है, कभी रोल और कभी पैसों की वजह से भी। और कभी आदमी की कुछ अपनी मजबूरियां होती हैं। मुझे अभी तक डिटेल नहीं पता है कि प्रियंका ने भारत क्यों छोड़ी लेकिन हम जल्द ही किसी और को कास्ट कर लेंगे। हम प्रियंका से नाराज नहीं हैं। सलमान नाराज नहीं है। प्रियंका के रोल में किसी और को कास्ट करने पर सलीम खान ने जवाब दिया, कोई भी आ जाएगा  उसकी जगह पर, बहुत सारे लोग हैं।

भारत फिल्म के प्रोड्यूसर हैं नाराज

प्र‍ियंका के इस रवैये को ‘भारत’ फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नमित ने ‘अनप्रोफेशनल’ बताया है।  प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ‘भारत’ में लीड रोल में काम करेंगे यह खबर लगातार सुर्खियों में थी, लेकिन इस बारे में बज क्रिएट हो जाने के बाद प्रियंका का बैकआउट करना प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आया है। हालांकि यह भी सही बात है कि निर्देशक अली ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रियंका के अब फिल्म का हिस्सा नहीं होने की बात कही थी, और इशारों-इशारों में यह भी बता दिया था कि वह निक संग शादी के चलते ऐसा कर रही हैं।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique