Regional

63 की उम्र में 5 गर्लफ्रेंड्स, सबके खर्चे उठाने के लिए करता था चोरी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 63 साल का एक शख्स की पांच गर्लफ्रेंड्स को खुश रखने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने अपनी पूरी जिंदगी चोरी में गुजार दी। शादी भी नहीं की। बाल काले रखता है। इस उम्र में भी छरहरी काया है। इस बार सराय रोहिल्ला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उस एरिया में चोरी के चार केसों में वॉन्टेड था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी 28 जुलाई को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी में कैद हो गया। उसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी का नाम बंधु सिंह है, बंधु आनंद पर्वत का रहने वाला है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड्स के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 5 गर्लफ्रेंड्स हैं और उनको महंगे गिफ्ट देने के लिए वो चोरियों को अंजाम दे रहा था, उससे 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH