NationalTop News

बुराड़ी कांड: क्या खुदकुशी करने वालों का हो गया पुनर्जन्म ?

नई दिल्ली। 30 जून की रात दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों ने बड़े ही रहस्यमय तरीके से खुदकुशी कर ली थी। इन मौतों पर सवाल दिन प्रतिदिन गहरा रहा है। इस खुदकुशी कांड की गुत्थियां अभी पूरी तरह सुलझी नहीं हैं कि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा वायरल हो रहा है।

सोशल साइट पर जो दावा किया जा रहा है, वह कुछ यूं है- ‘बुराड़ी के परिवार के सभी 11 लोगों का पुनर्जन्म हो गया है। सूरत में एक पारसी महिला ने बच्चों को जन्म दिया है। दावा किया जा रहा है कि ये सभी बुराड़ी के लोग ही हैं, जिनका पुनर्जन्म हुआ है।’ इस फोटो में एक लाइन से 11 बच्चे रखे गए हैं। वायरल फोटो के साथ पुनर्जन्म का दावा किया जा रहा है। फोटो के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें एक महिला के पेट से कई बच्चों का जन्म होते दिखाया गया है।

नाडकर्णी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इस वीडियो, तस्वीर और दावे पर हैरानी जताई। इस हॉस्पिटल की निदेशक डॉक्टर पूर्णिमा नाडकर्णी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भी चलती है। उन्होंने जो सच बताया उसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, 11 नवंबर 2011 को सूरत में टेस्ट ट्यूब तकनीक से एक ही दिन में 11 बच्चों की डिलिवरी करवाई गई थी। 11.11.11 जैसे खास दिन को 9 महिलाओं ने डिलिवरी की इच्छा जताई थी। 9 महिलाओं में से 7 ने एक-एक बच्चों को जन्म दिया था और 2 महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। एक दिन में 11 टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म देकर अस्पताल में रिकार्ड बनाया था। इससे तो एक बात साफ हैं कि 11 नवंबर 2011 की सूरत की फोटो को बुराड़ी कांड से जोड़ा जा रहा हैं, इस दावा को सोशल मीडिया पर मौजूद खुराफातियों ने फैलाई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH