मुंबई। मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का रविवार देर रात निधन हो गया। राजन नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के ससुर थे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
आपको बता दें कि नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और कृषि संबंधी उपकरणों का उत्पादन करती है। राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, बेटा निखिल नंदा, बहू श्वेता बच्चन और बेटी नताशा हैं।
राजन नंदा के बारे में सबसे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को जानकारी दी।
रिद्धिमा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजन नंदा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल। आपको बता दें कि राजन नंदा ऋषि कपूर के जीजा भी थे।