Regional

कॉलेज में हुआ प्यार, कर ली शादी, हनीमून पर पति को पता चला वो भी लड़का है

मुंबई। मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर पुलिस वाले भी हैरान हैं। यहां शादी के बाद एक लड़के को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वो लड़की नहीं लड़का है। मामला सामने आने के बाद से ही लड़का सदमे में है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के गोवंडी इलाके में रहने वाले 22 साल के यामीन सैयद की कॉलेज में ही साथ पढ़ने वाली लड़की से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते को लेकर राज़ी थे, जिसके बाद इसी साल दोनों की शादी कर दी गई।

शादी के बाद सुहागरात के दिन लड़की ने हार्निया का ऑपरेशन होने का बहाना बनाकर रिश्ता बनाने से मना कर दिया। लड़के ने भी लड़की की बात मान ली। इसके कुछ दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मनाली गए। लड़के ने वहां संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की टालती रही।

लड़की ने बताया कि उसके गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है, इसलिए वह सेक्स नहीं कर सकती। इसके बाद जब लड़की का राज़ खुला तो लड़का हैरान रह गया। उसने अपने परिवार वालों अपनी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH