IANS News

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को धूपभरी सुबह रही। यहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। यहां बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों 15-16 अगस्त को अच्छी बारिश की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 75 प्रतिशत रहा।

वहीं एक दिन पहले गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...