NationalTop Newsमुख्य समाचार

‘गाय और सुअर का मांस खाते थे जवाहरलाल नेहरू’

विवादित बयान

नई  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपने विवादित बयानों को लेकर हमेसा चर्चा में रहते है। लेकिन इस बार उनकी पार्टी के एक विधायक ने तो सारी हदें पार कर दी है। राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने इस बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पंडित होने पर सवाल उठाया है।

क्या कहा ज्ञानदेव आहूजा ने?

शुक्रवार को दिए गए बयान में ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू पंडित नहीं थे। वह गाय और सुअर का मांस खाते थे। सुअर मुसलमानों के लिए नापाक है और गाय हमारे लिए पवित्र है। वे पंडित नहीं थे। उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू कहकर ब्राह्मणों को जोड़ा गया।’

गोतस्करी और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर भी ज्ञानदेव आहूजा ऐसे बयान दे चुके हैं, जिन पर काफी विवाद हुआ। 2017 में गोतस्करी के शक में जब पहलू खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो आहूजा ने इस घटना का न बचाव किया था। इससे पहले उन्होंने जेएनयू को सेक्स रैकेट का अड्डा बताया था और ये भी कहा था कि देश में रेप की घटनाओं के लिए नेहरू परिवार ही दोषी है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava