NationalRegionalTop NewsUttar Pradesh

बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने लखनऊ पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है मामला

लखनऊ। मित्र पुलिस का दावा करने वाली यूपी पुलिस एक बार फिर चर्चा में हैं। पुलिस अपनी अच्छाई के कारण नहीं बल्कि एक और कारनामे की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। लखनऊ के मोहनलालगंज से भाजपा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कौशल किशोर ने ट्विटर पर निगोहां थाना पुलिस पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए लिखा, “निगोहा थाना के रमपुरा में पीड़ित ने पुलिस बुलाई, बजाय मदद के पुलिस के ने 151 में चलान कर दिया, 5000 रूपये भी ले लिए और रूपये न मिलने पर अभी तक पीड़ित को थाने में बंद करके रखा है। क्या अब हर पीड़ित की मदद के लिए मुझे सोशल मीडिया का सहारा लेना पडेगा। SSP लखनऊ ध्यान दें। तत्काल पीड़ित के रूपये वापस कराएं और न्यााय दिलाएं। ऐसे अफसरों को ठीक करें। मैं अपनी जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

कौशल किशोर के ट्वीट के उत्तर में लखनऊ पुलिस जबाव देते हुए लिखा “दिनांक 09.08.2018 को दोनों पक्षों की ओर से अभियोग पंजीकृत हुआ था। एक पक्ष की गिरफ्तारी 09.08.2018 को हुई, दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी आज दिनांक 11.08.2018 को हुई है। अन्य तथ्यों की जांच हेतु @SP_RA_Lucknow को निर्देशित किया गया।

इसके जबाव में कौशल ने लिखा कि “जिसने 5000 रूपये लिए हैं उसके खिलाफ क्या हुआ, किसके संरक्षण में ये रिश्वतखोरी चल रही है। क्या पीड़ित के रूपये वापस होंगे।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH