नई दिल्ली। समाजवादी कुनबे में जारी कलह के बावजूद अखिलेश यादव उप्र के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। पार्टी में चल रही आपसी खींचातान का अखिलेश की छवि पर कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है। सीएम के तौर पर अखिलेश आज भी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। एक सर्वे में यह तस्वीर उभर कर सामने आई है।
हालांकि सर्वे में जब लोगों से यह पूछा गया कि समाजवादी पार्टी में झगड़े का फायदा किसे मिलेगा तो सबसे ज्यादा लोगों ने भाजपा का नाम लिया। इसके अलावा बसपा और कांग्रेस को भी राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना है।
सर्वेक्षण में अखिलेश को सबसे ज्यादा 31 फीसदी और मायावती 27 फीसदी लोगों की सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया। भाजपा के योगी आदित्यनाथ को 24 फीसदी लोगों ने अपनी प्राथमिकता बताया। सर्वे में केवल 16 फीसदी ने कहा कि पारिवारिक विवाद से अखिलेश की छवि को धक्का लगा है।