Odd & WeirdRegional

भारत का वो इलाका जहां लड़की पहले होती है प्रेग्नेंट, फिर होती है उसकी शादी

मुंबई। शादी को लेकर हर धर्म की अलग मान्यता, रीति रिवाज और परम्पराएं होती हैं लेकिन कभी-कभी दुनिया से ऐसे मामले सामने निकलकर आ जाते हैं जिसको सुनकर इंसान अचंभे में पड़ जाता है। ऐसी ही परंपरा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कसबे टोटोपडा में भी है। यहां लड़की को शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होना है। इसी के बाद लड़की की शादी होती है। सुनने में भले ही आपको ये अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का एक छोटा सा कस्बा टोटोपडा। यहां की अनोखी खासियत ये है कि शादी से पहले यहां लड़की को प्रेग्नेंट होना पड़ता है। यहां की टोटो नामक एक जनजाति में ये मान्यता है कि अगर लड़का-लड़की शादी करना चाहते हैं तो पहले वे घर से भाग जाते हैं और इसके बाद दोनों एक साथ रहते हैं।

एक साथ रहते हुए जब लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है तो दोनों अपने-अपने घर वापस आ जाते हैं और इसके बाद लड़की और लड़के के माता-पिता खुशी-खुशी दोनों की शादी कर देते हैं। इस तरह यहां पहले लड़की गर्भवती होती है और इसके बाद उसका विवाह होता है। \

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH