Entertainment

जब गर्लफ्रेंड के घर रंगे हाथ पकड़ लिए गए थे सलमान, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपने जीवन के उस राज़ से पर्दा उठा दिया है जिसके बारे में अभी तक लोग अंजान थे। सलमान खान ने बताया है कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर थे। तभी उसके पापा ने उन्हें देख लिया था।

हालांकि इसके बाद भी उनकी गर्लफ्रेंड के पापा ने उसे कुछ नहीं कहा। उल्टा वो सलमान से अच्छे से बात करने लगे और उनका हाल-चाल पूछा।

अब सलमान की इस कहानी में कितनी सच्चाई है ये तो वही जाने लेकिन एक सवाल जो उनके हर फैन के दिमाग में उठ रहा है कि उस गर्लफ्रेंड का नाम क्या है जिसके पापा सलमान को इतना पसंद करते थे ।

सलमान खान ने दस का दम में पहले भी कहा था कि उनके पापा गर्लफ्रेंड्स के मामले में बहुत कूल थे। पापा के कहने पर ही वो गर्लफ्रेंड को घर लेकर आते थे। सलमान की जितनी भी गर्लफ्रेंड्स थीं वो उनके घर आया करती थी। कैटरीना तो सलमान के घर पर ही रहती थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH