RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

योगी सरकार ने बनाया देश का सबसे बड़ा सुविधा केंद्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में 1000 विधवाओं के गृह, कृष्ण कुटीर का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश सरकार असहाय महिलाओं और बच्चों के लिए बड़े गृहों का निर्माण करने के लिए लखनऊ एवं वाराणसी में भूमि आवंटित करेगी।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा के वृंदावन में एक समारोह के दौरान विधवाओं के गृह ‘कृष्ण कुटीर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी अन्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थीं।

किसी सरकारी संगठन द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा सुविधा केंद्र है। इस अवसर पर बोलते हुए मेनका गांधी ने कहा कि वृंदावन गृह बड़ी संख्या में वृंदावन की असहाय विधवाओं को आश्रय और सुरक्षा प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि अब जिला प्रशासन द्वारा गृह के निकट चार एकड़ का एक क्षेत्र भी आवंटित किया गया है जिसे एक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा एवं इसका उपयोग गृह की विधवाएं कर सकती हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने यह भी कहा कि विधवाएं विभिन्न समितियों का हिस्सा होंगी।

मुख्यमंत्री घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बच्चों के लिए आश्रय गृहों के निर्माण हेतु वाराणसी एवं लखनऊ में जमीन आवंटित करेगी जैसा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन जरूरतमंद एवं असहाय लोगों, विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार वन स्टॉप सेंटर से महिलाओं की हेल्प लाइन 181 को लिंक करने वाला पहला राज्य बन गया है और उसने प्रत्येक जिले में मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए बचाव वैन उपलब्ध कराया है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava