Entertainment

करोड़ों के कर्ज में डूबे हैं प्रियंका के होने वाले ससुर, कंपनी हुई दिवालिया

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली। सगाई का पूरा कार्यक्रम उनके मुंबई स्थित घर पर हुआ। बताया जा रहा है प्रियंका और निक सितम्बर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी ये तय नहीं हो पाया है कि दोनों भारत में शादी करेंगे या बाहर। इन ख़बरों के इतर एक खबर और सामने आ रही है जो प्रियंका के ससुर से जुडी हुई है।

खबर के मुताबिक, निक जोनास के पिता पॉल जोनास की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर (70870000 करोड़ रुपए) से ज्यादा का कर्ज है। इसमें 2,68,000 डॉलर यानी करीब 1,90,00,000 रुपये का एक जजमेंट भी शामिल है। दरअसल निक के पिता की कंपनी एक कानूनी लड़ाई में हार गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोनास ब्रदर्स’, जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, इन्होंने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में रिकॉर्ड्स किए गए गाने बेचे थे। बाद में इन लोगों ने अपना काम अलग करना शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक के पास 2.5 करोड़ डॉलर यानि 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जिसमें निक की ज्यादातर कमाई सोलो आर्टिस्ट के तौर पर की है। लेकिन अब निक सिंगिंग के बाद एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे है। बीते दिनों ही निक जुमानजी नाम की फिल्म में दिखे हैं। बताया गया है कि निक साल भर में करीब 171 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीँ प्रियंका सालभर में 64 करोड़ रु की कमाई करती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH