Entertainment

प्रियंका के साथ सगाई को लेकर निक की पूर्व गर्लफ्रेंड ने कह दी इतनी बड़ी बात

लॉस एंजिल्स। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ बीते दिनों मुंबई स्थित अपने घर पर सगाई कर ली। सगाई समरोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सूत्र बता रहे हैं कि दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि उनकी शादी भारत में होगी या बाहर इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

बता दें कि प्रियंका के पहले भी निक की कई गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। उन्ही में से एक थी ओलीवियो कल्पो। ओलीवियो ने कहा कि वह निक और प्रियंका की सगाई से खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, वर्ष 2012 में मिस यूनीवर्स रह चुकीं निक जोनस की पूर्व प्रेमिका ने निक को बधाई और शुभकामना दी। ओलिवियो कल्पो और निक का रिश्ता वर्ष 2015 में समाप्त हो गया था।

कल्पो ने कहा, मुझे लगता है कि किसी भी समय, कोई भी अपने प्यार को पा सकता है, खासकर इस उद्योग में- क्योंकि यह मुश्किल है। आप देख सकते हैं कि ट्रैक रिकॉर्ड काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को प्यार और खुशी मिले।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH