Regional

मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था ये शख्स, रातों-रात बन गया करोड़पति

चंडीगढ़। इंसान की किस्मत कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ चंडीगढ़ के एक मजदूर के साथ। उसकी किस्मत रातों-रात ऐसी बदली कि वह करोड़पति बन गया। उसने 200 रु उधार लेकर एक लॉटरी खरीदी थी जिसमें उसे डेढ़ करोड़ रु का ईनाम निकल आया।

पंजाब स्टेट लॉटरी ने 29 अगस्त को पंजाब राज्य राखी बंपर 2018 के लिए लॉटरी की घोषणा की थी। बंपर ड्रा की घोषणा लुधियाना में हुई। डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के पहले दो पुरस्कार दो टिकेट होल्डर्स को दिए गए हैं। मनोज उनमें से एक है।

मनोज एक मजदूर है और मजदूरी करके ही वह परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। मनोज ने कहा कि उसने 200 रु उधार लेकर लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे पहला इनाम निकल आएगा। अभी भी उसे ऐसा लगा रहा है कि यह कहीं सपना तो नहीं। मनोज ने कहा कि जीते हुए पैसों से अब मेरी कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH