Entertainment

photos: प्रिया प्रकाश वारियर ने बदला अपना लुक, पहचानना हुआ मुश्किल

मुंबई। आंख मारकर पूरे इंडिया को अपना दीवाना बनाने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

सोशल मीडिया ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इंस्टाग्राम पर उनके कई फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी एक फोटो पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ जाते हैं।

प्रिया एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, प्रिया ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह जमकर कहर ढा रही हैं। इस फोटोशूट में प्रिया का ट्रांसफोर्मेशन देखने को मिला है। फोटोशूट में प्रिया रेड कलर की ड्रेस पहने हुई हैं।

उनका स्टाइल और उनका अंदाज़ बेहद ही हॉट नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रिया की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। ये फोटोशूट उन्होंने किसी मैग्जीन के लिए करवाया है। जिस मैग्जीन की वो कवर गर्ल बनी है।

प्रि‍या की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से उनके बॉलीवुड में काम करने की अटकलें भी जोरों पर हैं। खबर है कि प्रिया को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ मिल गई है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH