NationalRegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

BREAKING: यूपी पुलिस ने कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को किया गिरफ्तार

एससी/एसटी एक्ट का विरोध कर रहे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को यूपी पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। वह आगरा में एससी एक्ट के खिलाफ आंदोलन के लिए रणनीति बनाने के लिए  आए थे।

वहां पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस भारी मात्रा में पुलिस फोर्स अपने साथ लेकर आई थी। देवकी नंदन शहर के हरी पर्वत में प्रेस वार्ता करने जा रहे थे। वार्ता से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान अमित पाठक इस दौरान मौजूद रहे। उनको  धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एससी/एसटी एक्ट को मूल रूप में बहाल करने के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज लगातार सरकार पर हमला बोल रहे थे। देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार को ललकारते हुए कहा था कि दो महीने का वक्त है, वरना हम वह करके दिखाएंगे जो भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

मथुरा के रहने वाले देवकीनंदन ठाकुर मूल रूप से एक कथावाचक और एक आध्यात्मिक गुरु हैं। वह भारत के विभिन्न राज्यों के आलावा विदेशों में श्रीकृष्ण की कथाओं का प्रवचन करते हैं।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava