Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने उत्‍तर प्रदेश के लोगों को एक और नेशनल हाईवे का तोहफा दिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिल्‍ली-सहारनपुर हाईवे का मंगलवार को शिलान्‍यास किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली से सहारनपुर के बीच बनने वाले हाईवे पर 5 हज़ार करोड रु खर्च होंगे।

गडकरी ने कहा कि हाइवे का काम अक्टूबर में शुरू हो जाएगा। हाईवे किसी भी देश के लिए तरक्की के रास्ते होते है। सहारनपुर का हाईवे बनने के बाद यहां के विकास को गति मिलेगी। गडकरी ने दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग 709 बी के देरी से शुरू हुए काम के लिए पूर्व की सपा सरकार पर एनओसी ना देने का आरोप लगाया।

उन्होंने आगे कहा कि शाकुंभरी रोड को राष्ट्रीय महाराजमार्ग घोषित किया गया है। जल्द इसपर काम होगा शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक हमने दस लाख करोड़ के काम किये हैं। मंत्रालय में पैसे की कमी नहीं है जितना मांगना है मांग लो। पूरा करके दूंगा। उन्होंने कहा कि देश में पैसे के कमी नहीं है। बस विजन की जरुरत है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH