RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

यूपी पुलिस ने प्रेग्नेंट औरत के साथ किया कुछ ऐसा, सुन दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा अपने गलत बर्ताव को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इस बार यूपी पुलिस ने ऐसा काम किया हैं जिसे सुन आप चौक जाएंगे। मथुरा रेलवे जंक्शन पर एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी और उसका पति मदद के लिए लोगों से मदद की भीख मांग रहा था।

वहां मौजूद लोग बस खड़े होकर तमाशा देख रहें थे पर किसी ने भी उनकी मदद तक नहीं की। अचानक एसओ हाथरस सिटी सोनू कुमार की नजर महिला पर पड़ी। सोनू कुमार ने बिना वक्त  गवाएं महिला को उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

गौरतलब है कि, एसओ हाथरस सिटी सोनू कुमार इलाहाबाद कोर्ट में तारिख करके शुक्रवार को मथुरा रेलवे जंक्शन पर उतरे। तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो बुरी तरह दर्द से तड़प रही थी। एसओ हाथरस ने तुरंत 102, 108 नंबर, जो एंबुलेंस के लिए अधिकृत है उन पर फोन लगाया, पर किसी कारण एंबुलेंस नहीं मिल सकी। सोनू कुमार समय ना गंवाते हुए तुरंत एक कार से महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे।

बता दें, अस्पताल पहुंचने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुईं क्योंकि अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था। इसके बाद उन्होंने महिला को गोद में उठाकर जिला महिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। एसओ हाथरस सिटी सोनू कुमार का ये सराहनीय काम देख के उनको सलाम करने की इच्छा होती हैं।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava