Regional

सनकी आशिक ने 38 बार चाकू से गोदकर की युवती की हत्या, सालों से पड़ा था पीछे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की की दरांती से वार कर हत्या कर दी। लड़का, मृतक लड़की के साथ पूर्व में उसी के स्कूल में पढता था जहां उसने लड़की से प्यार का इज़हार किया था लेकिन लड़की ने उससे साफ इंकार कर दिया था। इसी बात से गुस्साए लड़के से उससे बदला लेने की ठान ली और उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी कमलेश एक होटल में वेटर के रूप में कार्य करता है।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय मृतक सुप्रिया जैन पर गुरुवार रात दरांती से करीब 38 वार किये। इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश साहू और सुप्रिया जैन दमोह जिले के नवोदय स्कूल में साथ पढ़ते थे जहां उसने सुप्रिया से अपने प्यार का इज़हार किया लेकिन उसने इससे साफ इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह बदले की आग में जल रहा था।

कमलेश पिछले कई दिनों से सुप्रिया का पीछा कर रहा था और उसे सुप्रिया का अन्य लड़कों के साथ बात करना बिल्कुल पंसद नहीं था। यहीं नहीं आरोपी को सुप्रिया का पहनावा भी पंसद नहीं था और हफ्ता भर पहले ही उसने सुप्रिया की हत्या की साजिश रची। गुरुवार शाम जब सुप्रिया ऑफिस से आ रही थी तो तभी कमलेश ने उस पर हमला कर दिया। उसने सुप्रिया को पकड़क खींचा और जमीन पर लिटाकर दनादन धारदार हथियार से वार करना शुरु कर दिया। घायल सुप्रिया ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH