Top NewsUttar Pradesh

उप्र अभियोजन अधिकारी सेवा संघ के प्रादेशिक चुनाव संपन्न, अवधेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गन्ना संस्थान में 16 सिंतबर को उत्तर प्रदेश अभियोजन अधिकारी सेवा संघ का प्रादेशिक चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अवधेश कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि विजय कुमार महासचिव, अमित कुमार यादव कोषाध्यक्ष और विवेक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। चुनाव में प्रदेश के 75 जिलों से आए अभियोजकगण ने मतदान किया।

प्रदेश के अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले अभियोजकों के संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि संवर्ग के अधिकारियों के हितों की रक्षा करने के लिए मैं कृतसंकल्प हूं। उन्होंने कहा कि संवर्ग के अधिकारियों के हितों का उन्नयन कराया जाएगा

अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि इसके अलावा यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा कि अपराधियो को अधिक से अधिक सजा कराई जाए जिससे सूबे में अपराध नियंत्रण को प्रभावी किया जा सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH