Entertainment

7 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस का हुआ यौन शोषण, 16 में बॉयफ्रेंड ने किया था रेप

मुंबई। मॉडल-एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्‍स में प्रकाशित अपने एक लेख में बताया कि जब वह सात साल की थीं तो उनके ही एक रिलेटिव ने उनका यौन शोषण किया था। इसके बाद 16 की उम्र में उनके बॉयफ्रेंड ने उनके साथ रेप किया था। पद्मा ने बताया कि जब उन्होंने यौन शोषण वाली बात अपनी मम्मी को बताई तो उन्हें भारत भेज दिया गया। पद्मा ने कहा कि 16 साल की उम्र में वो एक 23 साल के लड़के को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ महीनों के रिलेशनशिप के बाद उसने पद्मा का यौन उत्पीड़न किया।

 

बता दें कि पद्मा लक्ष्मी के माता-पिता जब अलग हुए तब वो केवल 1 साल की थीं। उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। हालांकि उसके बाद उनका बचपन न्यूयार्क में बीता। पति से अलगाव के बाद पद्मा की मां न्यूयॉर्क में ही बस गई थीं। पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार पद्मा कैफे में बैठी थीं। तभी एक मॉडलिंग एजेंट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अप्रोच किया। जिसके बाद पद्मा ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई। पद्मा लक्ष्मी ने फिल्म ‘बूम’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH