Odd & WeirdRegional

पकड़े जाने के डर से कैदी ने निगला मोबाइल, इस तरह खुला राज़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता की प्रेजिडेंसी जेल से ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे। यहां चेकिंग के दौरान सर्विलांस टीम से बचने के लिए एक कैदी ने मोबाइल ही निगल लिया, जो अब उसकी जान पर बन आया है। अब या तो मॉल त्याग के दौरान उसके शरीर से मोबाइल निकलेगा या फिर उसकी सर्जरी करनी होगी।

कैदी का नाम रामचंद्र बागप्पा है जिसे पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में हुई पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल निगल लिया है। कैदी की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

यह घटना उस वक्त घटी जब जेल परिसर में एक सर्विलांस टीम ने सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान रामचंद्र जेल के एक कोने में फोन पर बात कर रहा था। टीम के सदस्यों को देखते ही वह डर गया। बचने के लिए उसने तुरंत मोबाइल मुंह में डाला और उसे निगल गया। बाद में पेट में उठे गंभीर दर्द के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों को उम्मीद है कि या तो मल त्याग के दौरान मरीज के शरीर के डिवाइस निकलेगी नहीं तो उसकी सर्जरी करानी होगी। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस तरह की घटना के बारे में पहले कभी नहीं सुना। यह वाकई हैरानी वाली बात है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH