InternationalOdd & Weird

15 साल के लड़के ने अपनी 13 साल की गर्लफ्रेंड को किया किस, हुई चार साल की जेल

इस्तांबुल। तुर्की से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने पर चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल हुआ यूं कि एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 15 साल के लड़के ने स्कूल परिसर में ही अपनी 13 साल की गर्लफ्रेंड को गले लगाया और फिर उसे किस कर दिया।

इस दौरान लड़के के कुछ दोस्तों ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। ये वीडियो स्कूल के टीचर तक भी पहुंचा। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत लड़के को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे चार साल कैद के सजा सुनाई गई है। हालांकि कोर्ट ने इस केस में वीडियो बनाने वाले लड़के के 5 अन्य दोस्तों को रिहा कर दिया है।

कोर्ट ने लड़के को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है। तुर्की में 15 साल से कम उम्र के किशोरों को यौन संबंध बनाने की मनाही है। लड़के के बचाव में वकील ने तर्क दिया था कि यह उत्तेजना में किया गया काम है और इसकी मंशा गलत नहीं थी। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने इस दलील को खारिज कर दिया और कोर्ट ने बचाव पक्ष की बात नहीं मानी। आरोपी किशोर की वकील का कहना है कि वह इस सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH