NationalTop News

आखिर मोदी अपने मोबाइल पर पुतिन को किसका वीडियो दिखा रहे थे, जानें यहां

नई दिल्ली। अमेरिकी चेतावनी को दरकिनार कर भारत ने रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए पांच अरब डॉलर के एक समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगुआई में हुई दोनों देशों की द्विपक्षीय वार्ता में इस डील पर मुहर लगी। भारत 5.43 अरब डॉलर यानी लगभग 40 हजार करोड रुपए में रूस से मिसाइलों के पांच स्क्वैड्रन खरीदेगा। मिसाइलों की आपूर्ति दो साल बाद शुरू हो जाएगी। यानि कि भारतीय वायुसेना को 2020 तक यह मिसाइल मिल जाएगी। S-400 दुनिया का सबसे मारक हथियार है। ये एक बार में 72 मिसाइलें दाग सकता है।

यह सिस्टम अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 को भी गिरा सकता है। वहीं, यह 36 परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों को एकसाथ नष्ट कर सकता है। चीन के बाद इस डिफेंस सिस्टम को खरीदने वाला भारत दूसरा देश है। डिफेंस सिस्टम एक तरह से मिसाइल शील्ड का काम करेगा, जो पाकिस्तान और चीन की एटमी क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से भारत को सुरक्षा देगा। यह प्रणाली 400 किलोमीटर की दूरी से आ रही किसी भी मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर सकती है। इसके अलावा यह 600 किलोमीटर दूर तक निगरानी करने की भी क्षमता रखती है। 5 मिनट के भीतर इस मिसाइल प्रणाली को तैनात किया जा सकता है।

शुक्रवार को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में लंच का आयोजन भी किया। लांच के दौरान पीएम मोदी, पुतिन को मोबायल पर एक वीडियो भी दिखाते हुए नज़र आए। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या था, लेकिन कोई सही अनुमान नहीं लगा पाया। अब इस वीडियो को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। पीएम मोदी, पुतिन को महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन का वीडियो दिखा रहे थे। खास बात है कि ये भजन रुसी आर्टिस्ट सती काजानोवा द्वारा गाया गया था। यही वजह थी कि पीएम मोदी इस भजन के वीडियो द्वारा भारत और रुस के बीच के गहरे संबंध दर्शाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पूरा वीडियो बड़े ध्यान से देखा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH