NationalTop News

यूपी ATS को मिली ब्रह्मोस की खुफिया जानकारी ISI को देने वाले DRDO वैज्ञानिक की रिमांड

नागपुर। ब्रह्मोस मिशन से जुड़ी गुप्त सूचनाएं आईएसआई को मुहैया कराने के आरोपी डीआरडीओ के वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को आज नागपुर की सत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे तीन दिनों की ट्रांजिंट रिमांड पर यूपी एटीएस को सौंप दिया है। उसे सोमवार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

निशांत अग्रवाल नाम का यह शख्स ब्रह्मोस की नागपुर यूनिट में काम करता था। सुरक्षा एजेंसियों को शक था कि वह ब्रह्मोस मिशन से जुडी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई और अमेरिका तक पहुंचा रहा था। जिसके बाद सोमवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस फिलहाल इस शख्स से पूछताछ कर रही है और इसके बारे में और जानकारियां जुटा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इससे पहले उसने कौन-कौन सी सूचनाएं दुश्मन देश पाकिस्तान और अमेरिका तक पहुंचाई हैं।

हनी ट्रैप का शिकार हुआ निशांत

निशांत को दो लड़कियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए हनीट्रैप किया गया है। दोनों ही खातों का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। प्रोफ़ायल देखने से ही पता चलता है कि दोनों खाते फर्जी हैं। दोनों खार्तों में अलग-अलग महिलाओं की कई फोटोज़ हैं। इन फर्जी आईडी के बारे में पता चलने पर जांच एजेंसियों ने खोजबीन शुरू की तो निशांत अग्रवाल के बारे में जानकारी मिली। निशांत के अकाउंट की गहन जांच करने पर कई दस्तावेज हाथ लगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH