Entertainment

कभी पीएम मोदी को चोर कहकर विवादों में फंसा था ये एक्टर, अब ड्रग्स रखने के जुर्म में हुआ गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की 8 गोलियां बरामद हुईं। गोलियों का वजन 2.3 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख रुपए है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजाज को नवी मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सोमवार रात गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल द्वारा विवादों में घिरे रहने वाले अभिनेता को बेलापुर के एक होटल के कमरे से प्रतिबंधित ‘एक्सटेसी’ टैबलेट की आठ गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो रेव पार्टियों में लोकप्रिय है। अधिकारियों ने कहा कि ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी रह चुके एजाज को मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब एजाज कानून के शिकंजे में फंसे हो, दो साल पहले एक ब्यूटीशियन को अश्लील संदेश भेजने के मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चोर कहकर भी विवादों को जन्म दे दिया था। इस कारण भाजपा नाओं ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH