Entertainment

सलमान की भाभी को पटा ले गए अर्जुन कपूर, तस्वीरें हैं सबूत

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से इतर किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका को अकसर अर्जुन कपूर के साथ देखा जाता है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के हाथ में हाथ डाले नजर आए।

दरअसल, अर्जुन कपूर इस शो में परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर सलमान खान की भाभी यानि मलाइका के साथ ही बैठे नजर आए। दोनों की नजदीकियां साफ कैमरे पर भी दिखाई दे रही थी। दोनों का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दिए।

दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद खुश नजर आ रहे थे। यही नहीं उन्‍होंने कैमरे पर साथ में पोज भी दिया। दोनों को संग में देख कर वहां बैठी जनता तालियां बजाने लगी। मलाइका और अर्जुन ने स्‍टेज पर एक महिला प्रतिभागी के साथ सेक्‍सी डांस मूव्‍स भी किए। इस दौरान दोनों एक दूसरे का साथ निभाते हुए काफी कंफर्टेबल दिखाई दे रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH