City NewsRegional

बहु के साथ महीनों तक जबरदस्ती संबंध बनाता रहा ससुर, रोते हुए बताई दर्द भरी दास्तां

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर अपनी बहु के साथ पिछले छह महीनों से संबंध बना रहा था। युवती अपने ससुर से खुद को छोड़ देने की लाख मिन्नतें करती लेकिन ससुर के सिर पर जैसे हवस का भूत सवार रहता। इतना ही नहीं कभी कभी तो वह अपनी बहु को जंजीज से बांधकर उसकी पिटाई भी करता था। ससुर की प्रताड़ना का यह सिलसिला कई महीने तक ऐसे ही चलता रहा। ज्यादा तबीयत बिगड़ जाने पर उसके मायके वालों को बुलाया गया। इसके बाद आरोपी की करतूत सामने आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की की इस साल मार्च में शादी हुई थी। उसका पति एक होटल में नौकरी करता है। सास-ससुर भी साथ रहते हैं। कुछ दिन सबकुछ सामान्य चला, लेकिन अप्रैल में अधेड़ उम्र के ससुर ही बहू पर नीयत खराब हो गई। पति काम पर गया था, सास भी बाहर थी। ऐसे में ससुर ने दरवाजा बंद कर बहू से जोर जबरदस्ती की। विरोध करने पर बहू को बल्ली से पीटा और रेप किया।

पीड़िता ने घर लौटने पर जब अपने पति को ये बात बताई तो उसने अपने पिता से इस बात का विरोध किया। इसके बाद उसके पिता ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। ससुर रात को उसे जंजीर से बांध देता। जब 14 अक्टूबर को उसकी तबीयत खराब हो गई। सास ने पीड़िता की मां को तबीयत के बारे में बताया। मां बेटी के घर पहुंची। दोनों पीड़िता को घर ले आए। जहां लड़की ने 5 महीने में ससुर द्वारा किए अत्याचार की कहानी बताई।

इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को फोन कर इस बात की सूचना दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने बंधक बनाकर रखने, रेप , मारपीट और धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। 16 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी ससुर को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH