Entertainment

बोनी कपूर के घर आने वाला है नया सदस्य, जल्द बजने वाली हैं शहनाई

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चा सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिलान एयरपोर्ट में दोनों की फोटो वायरल हुई थी। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

फिल्मफेयर के मुताबिक, 2019 में मलाइका और अर्जुन शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों जल्द ही इसकी घोषणा भी करने वाले हैं।’ बता दें कि मलाइका उम्र में अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। अर्जुन जहां 33 साल के हैं, वहीं मलाइका 45 की हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खबर यह भी है कि कथित कपल अर्जुन और मलाइका ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल नहीं किया हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें कई सालों से आ रही हैं। यहां तक कि मलाइका इन खबरों को यह कहते हुए नकार चुकी हैं कि वे बस अच्छे दोस्त हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सूत्रों के मुताबिक- मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं।

इन दिनों कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में मलाइका के साथ करण जौहर और किरण खेर भी जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का प्रमोशन करने के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शो में आए थे।

इस शो से जुड़े एक वीडियो में अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस भी किया।

 

=>
=>
loading...