Entertainment

दीपिका के अफेयर की गॉसिप से परेशान होते थे पिता प्रकाश पादुकोण, करते थे ऐसे रिएक्ट

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बी टाउन के गलियारे में इस वक्त सिर्फ एक कपल की बात हो रही हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी। दोनों की शादी की रस्में 14 और 15 नवंबर को निभाई जाएंगी। खबरें हैं कि इस शादी में सिर्फ 30 ही मेहमानों को बुलाया जाएगा।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दीपिका अपने पापा प्रकाश पादुकोण के बहुत करीब हैं। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सफर देखा है। लेकिन हर पिता की तरह दीपिका के पापा को फिल्मी गॉसिप हमेशा ही परेशान करती रही हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दीपिका के पापा ने कहा, ‘शुरू में जब न्यूजपेपर में दीपिका के लिंकअप की खबरें पढ़ता था तो वो बहुत परेशान करती थी। वास्तव में बहुत ही मुश्किल होती थी। लेकिन अब हम इसके आदी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ खबरें सही होती हैं, लेकिन कुछ एकदम गलत होती हैं। मगर ये तो लाइफ का हिस्सा हैं। जिंदगी में हमेशा केवल अच्छी चीजें नहीं होती हैं। इसे स्वीकार करना पड़ता है।’

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दोनों की शादी 14 नवंबर को साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी होगी। वहीं अगले दिन 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन वेडिंग होगी। शादी के बाद 15 नवंबर को पार्टी का आयोजन होगा। जिसमें रणवीर-दीपिका के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। गौरतलब है कि शादी के तुरंत बाद दोनों स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में जुट जाएंगे।

=>
=>
loading...