लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला कहना है कि उसके ससुर ने उसके साथ कई बार रेप किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला का आरोप है कि पिछले महीने रात करीब 11 बजे वह बाथरूम में गई थी उसी वक्त ससुर पहुंच गए और जबरिया उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसी दिन उसको पता चला कि बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा भी उसके ससुर ने लगवाया है।
महिला ने कहा कि ससुर उसके साथ पहले भी कई बार रेप कर चुका है लेकिन लोकलाज की डर से अभी तक घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने ससुर के खिलाफ रेप और मारपीट करने की शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई का आश्वासन दिया है।