NationalSpiritualTop News

सामने देख भगवान राम बदल लिया अपना मज़हब, इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

उत्तर प्रदेश के शामली शहर में धर्मपरिवर्तन का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम शख्स ने पूरे परिवार के साथ अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसने बताया कि रात को उनके सपने में भगवान श्रीराम आते हैं जिस कारण उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है।

बता दें, युवक ने अपने परिवार के साथ शामली के डीएम से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते हुए पूजा पाठ करने की अनुमति मांगी। डीएम ने कहा कि इसमें कोई अनुमति की जरूरत नहीं है। यह व्यक्ति की स्वेच्छा पर निर्भर करता है। इसके बाद अपने पूरे परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया और मंदिर में पूजा-पाठ किया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दरअसल, कई दिनों से उसके सपने में भगवान श्रीराम आ रहे थे और वह तभी से वह खलबली था। तभी उसने धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया। परिवार में उसकी वाइफ और दो बेटे हैं। फिलहाल वाइफ और दूसरा बेटा तैयार नहीं है, लेकिन उसने इन दोनों के भी जल्द ही धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है।

मुस्लिम शख्स ने नाम बदलकर संजू  और बेटा का शेखर रखा। दोनों ने कलेक्ट्रेट में बने शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और माथा टेका। पिता पुत्र काफी खुश दिखा रहे थे। ये मामला कलेक्ट्रेट में भी चर्चाओं का विषय बना रहा।

=>
=>
loading...