NationalTop News

सोशल मीडिया पर हैं इस बीजेपी महिला कैंडिडेट के चर्चे, जान लीजिये कौन है

भोपाल। सोशल मीडिया पर इस समय फातिमा रसूल सिद्दिकी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए क्‍योंकि फातिमा मध्‍य प्रदेश चुनाव में बीजेपी की एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं। फातिमा को बीजेपी ने भोपाल-उत्तर सीट से टिकट दिया है। दिलचस्प बात यह है कि फातिमा पहले कांग्रेस में थीं। उन्होंने गुरुवार को ही भाजपा ज्वाइन किया है।

फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मरहूम रसूल अहमद सिद्धीकी की बेटी हैं। दरअसल, भोपाल उत्तर में मुस्लिम आबादी होने के कारण पार्टियों मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारती हैं। फातिमा बीजेपी की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी हैं जिन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आरिफ अकील के खिलाफ आरिफ बेग को मैदान में उतारा था। आरिफ बेग ने आरिफ अकील को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए थे और छह हजार वोट से चुनाव हार गए थे। बात 2008 के चुनाव की करें तो बीजेपी ने वर्तमान महापौर आलोक शर्मा और आरिफ अकील के बीच कांटे की टक्कर हुई थी लेकिन जीत आरिफ अकील को मिली थी।

 

फातिमा के पिता रसूल अहमद सिद्दीक़ी 90 के दशक में भोपाल उत्तर सीट से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 1992 में आरिफ अकील ने जनता दल पार्टी से चुनाव लड़कर उन्हें हरा दिया था। सिद्दीकी उस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 74000 वोट मिले थे। आरिफ अकील बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

फातिमा ने कहा कि आरिफ अकील से पहले मेरे पिता इस सीट से विधायक थे। पिता ने जो काम किया है, उसे भोपाल की जनता आज तक भूल नहीं पाई है। जीत की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के साथ-साथ बीजेपी के परंपरागत वोट भी मुझे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काम सभी को पसंद है। फातिमा ने राजनीति में अनुभव को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि पिता जी लंबे समय तक राजनीति में रहे और क्षेत्र की जनता की सेवा की। ऐसे में राजनीति का एक लंबा अनुभव मेरे खून में ही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH