Entertainment

करण जौहर की हुडी में दिखी संजय कपूर की बेटी, पैंट पहनना गई भूल

मुंबई। अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में में बताया था कि वह किस तरह करण के उतारे हुए कपड़े पहनते हैं।

रणवीर ने बताया कि करण अपनी शॉपिंग ट्रिप के दौरान महंगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं। जब उन्हें लगता है कि वे इसे कैरी नहीं कर पाएंगे तो वे उन्हें रणवीर सिंह को दे देते हैं। इन कपड़ों में एक फंकी ट्रैकसूट भी शामिल हैं, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है।

अभी कुछ दिनों पहले करण जौहर ने पीले कलर की हुडी पहनी थी, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हुडी उन्होंने रणवीर सिंह को दे दी है तो ऐसा नहीं है। वो हुडी कुछ दिन बाद अर्जुन कपूर की चचेरी बहन और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर पहने नज़र आईं।

यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्टर्स एक ही कपड़े में नजर आए हैं। शनाया की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह केवल एक हुडी पहने नजर आ रही हैं। जिस वजह से लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH