NationalTop News

प्राइवेट नौकरी वालों को खुश कर देगा मोदी सरकार का ये फैसला

नई दिल्ली। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही आपको खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस साल के अंत तक ग्रेच्युटी की समय सीमा को घटाने की तैयारी कर रही है।

अभी किसी भी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को 5 साल नौकरी करने पर ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। अब सरकार की तरफ से इस समय सीमा को घटाकर 3 साल करने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो इसका फायदा करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा।

पिछले दिनों भी ग्रेच्युटी को लेकर काफी खबरें आ चुकी हैं। ग्रेच्युटी की समय सीमा को घटाने का सीधा फायदा प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे करीब सवा करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा।

क्या है ग्रेच्युटी

ग्रेच्युटी कर्मचारी के वेतन यानी सैलरी का वह हिस्सा है, जो कंपनी या आपका नियोक्ता, यानी एम्प्लॉयर आपकी सालों की सेवाओं के बदले देता है. ग्रेच्युटी वह लाभकारी योजना है, जो रिटायरमेंट लाभों का हिस्सा है और नौकरी छोड़ने या खत्म हो जाने पर कर्मचारी को नियोक्ता द्वारा दिया जाता है.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH