Entertainment

प्रियंका ने पेरिस से भेजे शादी के लड्डू, दोस्त बोले- ‘तुमने ये क्यों किया’

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इन दिनों पेरिस में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की शॉपिंग कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म की टीम के लिए मिठाई भेजी है। इसकी फोटोज़ कॉस्ट्यूम डिजाइनर एकता लखानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

एकता ने तस्वीर पर लिखा- ‘जब शादी के लड्डू सीधे पेरिस से आपके पास पहुंच जाएं। शुक्रिया प्रियंका।’  प्रियंका ने एकता लखानी की इंस्टा स्टोरी को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- ये इसलिए क्यों क्योंकि ऐसा करना ही था। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में निक जोनस से शादी करने जा रही हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हालांकि ऐसा लगता है जैसे ‘द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका के को-स्टार फरहान अख्तर को ये मिठाई नसीब नहीं हुई। क्योंकि शेयर फरहान ने रोने वाला स्माइली के साथ लिखा- प्रियंका ये तुमने क्यों किया?

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में काम करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं और इसमें जायरा वसीम भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

=>
=>
loading...