EntertainmentTop News

शादी के बाद दीपिका पादुकोण इस शानदार मूवी से करेंगी कमबैक

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने 21 नवंबर को बेंगलुरु में अपना पहला रिसेप्शन दिया। अब दोनों मुंबई आकर दोनों 28 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन और 1 दिसंबर को तीसरा रिसेप्शन मुंबई में करेंगे।

बता दें कि कपल ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए थे।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

सारे रिसेप्शन पूरे करके रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा की प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण शादी के बाद अपनी नई शुरुआत मार्च 2019 से करेंगी।

दीपिका मेघना गुलजार की एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म में लीड रोल करेंगी। मेघना ने इस बात की पुष्टि की है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 से शुरू होगी।

बता दें कि जनवरी 2018 में पद्मावत की रिलीज के बाद ही दीपिका के इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हो गई थी।

=>
=>
loading...