Sports

इस क्रिकेटर की वजह से आज साथ हैं धोनी और साक्षी, अब हुआ खुलासा

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। इस जन्मदिन में साक्षी के दोस्तों के अलावा हार्दिक पंडया, सोफी चौधरी, शार्दुल ठाकुर और राहुल वैद्य तक कई सेलिब्रिटी दोस्त पहुंचे। वहीं इन मेहमानों में ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी भी मौजूद था जिसके वजह से धोनी और साक्षी मिले थे। साक्षी ने अपने जन्मदिन के साथ इस शख्स के साथ फोटो भी खिंचवाई है और साथ ही इस फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।

इस फोटो में साक्षी क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और उसकी वाइफ शीतल के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उसे धोनी और खुद को साथ लाने के लिए उसका शुक्रिया अदा किया। साक्षी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, मैं और माही आज साथ हैं, जिसके लिए इस शख्स का शुक्रिया। रॉबी और शीतल के साथ मुलाकात बहुत शानदार रही।

ये बात पहली बार सामने आई है कि धोनी और साक्षी को मिलाने में रॉबिन उथप्पा ने अहम भूमिका निभाई थी। रॉबिन 2007 में तब भारतीय टीम का हिस्सा थे, जब धोनी की लीडरशिप में भारत ने साउथ अफ्रीका में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH