Entertainment

शादी को हफ्ता भर भी नहीं हुआ, ये काम करने लगे रणवीर सिंह, कैमरे में हुए कैद

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शादी के बाद दोबारा काम पर लौट आए हैं। दरअसल, रणवीर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा की डबिंग करते हुए देखा गया।

लगता है कि शादी के बाद भी रणवीर अपने काम से ज्यादा ब्रेक लेने के मूड में नहीं हैं। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में सारा अली खान रणवीर सिंह से रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

इस फिल्म में रणवीर के साथ रोहित शेट्टी की गोलमाल टीम दिखेगी। तो वहीं फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म अरशद वारसी की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ का सुपरहिट गाना ‘आंख मारे ओ लड़का आंख मारे’ का री-मिक्स वर्जन रीक्रिएट करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म में रणवीर इंसपेक्टर संग्राम सिंह भालेराव का रोल करते दिखेंगे। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH