Entertainment

प्रियंका से पहले इन एक्ट्रसेस से था निक का अफेयर, एक ने लगाया था प्रेग्नेंट…

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दो दिसंबर को होगी। ये शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी लेकिन ख़बर है कि उसके ठीक अगले दिन यानि तीन दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग से शादी करेंगे। प्रियंका से शादी के पहले निक ने 8 एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। तो चलिए ऐसे में जानते हैं निक जोनस का नाम किन सेलिब्रिटीज से जुड़ा…

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मिली सायरस – मिली निक की पहली गर्लफ्रेंड थीं। निक उस समय सिर्फ 13 साल के थे। निक और मिली ने साल 2006 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों पहली बार एक चैरिटी इवेंट में मिले थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सेलेना गोमेज – मिली से अलग होने के बाद साल 2008 में निक सेलेना गोमेज से दिल लगा बैठे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और कुछ ही महीनों के बाद साल 2009 में दोनों अलग हो गए। बता दें कि सेलेना का अफेयर जस्टिन बीबर से रह चुका है। जस्टिन पर सेलेना को प्रेग्नेंट करने का भी आरोप लगा था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

डेल्टा गुड्रम – फरवरी 2012 तक निक ने डेल्टा को डेट किया और इसके बाद दोनों अलग हो गए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ओलिविया कल्पो – ओलिविया के साथ निक की रिलेशनशिप उनकी कुछ सबसे लंबी चलने वाली रिलेशनशिप्स में से एक थी। यह रिश्ता साल 2013 में शुरू हुआ। 2 साल बाद दोनों साल 2015 में अलग हो गए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

केंडाल जेफर – एक न्यूज पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि निक और केंडाल ने साल 2015 में एक दूसरे को डेट किया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

केट हडसन – साल 2015 में ही निक ने खुद ने 14 साल बड़ी केट को डेट करना शुरू किया था।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

लिली कोलिन्स – साल 2016 में कई सूत्रों ने ऐसा बताया था कि निक-लिली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह रिश्ता साल भर भी नहीं चल सका।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जॉर्जिया फॉलर – साल 2017 में निक के जॉर्जिया को डेट करने की भी खबरें आई थीं।

=>
=>
loading...