City NewsRegional

वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन ने बिना इजाजत महिला को XXX ग्रुप में किया ऐड, गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में एक वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन को बिना इजाजत एक महिला को वॉट्सऐप ग्रुप में एड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे थे। ये ऐसा पहला मामला है जब इस तरह के आरोप में किसी को गिरफ्तार किया गया हो।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने पहली बार इस तरह की कार्रवाई में किसी को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि ये मामला उन सभी लोगों के लिए वार्निंग भी है, जो ग्रुप में किसी को भी बिना उसकी परमिशन के जोड़ लेते हैं। साथ ही, ग्रुप में पोर्ट कंटेंट भेजते हैं तब भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने शिकायत की थी कि उसका फोन नंबर ट्रिपल एक्स नाम के ग्रुप में सितंबर को ऐड किया गया था। इस ग्रुप में पोर्नोग्राफिक कंटेंट शेयर किया जाता था। वो ग्रुप के एडमिन और 12 अन्य मेंबर्स में से किसी को नहीं जानती थी। जिसका बाद पुलिस ने मुश्ताक नाम के शख्स को IT एक्ट के तहत छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH