Entertainment

अंगूरी का किरदार निभाना पसंद करूंगी : अलका

अलका याज्ञनिक, 'भाबी जी घर पर हैं', अंगूरी भाभी की भूमिकाalka yagnik
अलका याज्ञनिक, 'भाबी जी घर पर हैं', अंगूरी भाभी की भूमिका
alka yagnik

मुंबई| पार्श्‍वगायिका अलका याज्ञनिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका को साधारण और प्यारा मानती हैं। इस वजह से अगर उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिलेगा, तो वह यह भूमिका जरूर निभाना चाहेंगी। अलका जल्द ही इस शो में दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा, “मैं ‘भाबी जी घर पर हैं’ देखती हूं और मेरा पूरा परिवार इसका बहुत बड़ा प्रशंसक है। मुझे इसके सभी किरदार पसंद हैं, लेकिन ‘सही पकड़े हैं’ संवाद ने सबको आकर्षित किया है। इसलिए मैं अंगूरी की फैन हूं। वह बहुत ही साधारण, प्यारी और नरमी से बोलने वाली हैं।”

=>
=>
loading...