Entertainment

भाई है बॉलीवुड का टॉप एक्टर, बहन कर रही चोरी

मुंबई। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पर डिजाइन कॉपी करने का अारोप लगा है। रिद्धिमा कपूर पर यह आरोप ज्वेलरी डिजाइनर ‘डाइट सब्या’ कंपनी ने लगाया है। रिद्धिमा कपूर जानी मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

दरअसल रिद्धिमा ने हाल में अपनी जूलरी की नई फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च की थी। उनके इस नए कलेक्शन रेंज में मोती और डायमंड के ईयर रिंग्स की बेहतरीन कलेक्शन थी। लोगों ने इस कलेक्शन को काफी पसंद किया।

इस कलेक्शन में एक खास जोड़ी ईयर रिंग की वजह से रिद्धिमा पर डिजाइन चोरी के आरोप लग रहे हैं। ये आरोप ‘डाइट सब्या’ नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लगाए गए हैं। डाइट सब्या ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए रिद्धिमा पर ये आरोप लगाए हैं।

आपको बता दें कि कपूर परिवार जहां सिनेमाई पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग और पर्सनालिटी के लिए मशहूर है वहीं इस खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड से दूर रहती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH